68वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल व राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी।

राशमी उपखंड के रा उ प्रा वि करजिया की मेजबानी में मरमी माताजी दशहरा मेला मैदान मे चार दिवसीय हैंडबॉल व राइफल शूटिंग प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा) का समापन हुआ कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य गिरीराज सिंह राठौड,मंडल अध्यक्ष सीताराम अहीर ,पूर्व सरपंच गोवर्धन लाल स्वर्णकार, देवी लाल सुथार के सानिध्य में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक पीईईओ सांखली जगदीश चंद्र कुम्हार ने बताया कि प्रतियोगिता में हैंडबॉल बालक वर्ग में 241,बालिका वर्ग में 172 ,राइफल शूटिंग में बालक वर्ग 25 ,बालिका वर्ग 20 खिलाड़ी सहित कुल 459 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया मुख्य निर्णायक हैंडबॉल कानसिंह राठौड ने बताया की हैंडबॉल बालक वर्ग में विजेता पारोली व उपविजेता इंदौरा तथा बालिका वर्ग में विजेता पुरोहितों का सांवता व उपविजेता सेमलपुरा रहा मुख्य निर्णायक राइफल शूटिंग चावंड सिंह चुंडावत ने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल – छात्रा वर्ग प्रथम दिव्यांशी भट्ट चित्तौड़गढ़, द्वितीय दर्शाली जैन चितौड़गढ़, छात्र वर्ग प्रथम रुद्रमन व्यास चित्तौड़गढ़, द्वितीय रुद्र प्रताप सिंह चुंडावत निंबाहेड़ा,10 मीटर एयर पिस्टल – छात्र वर्ग प्रथम प्रिंस राज सिंह डेट ( गंगरार),द्वितीय देवराज सिंह चौहान डेट , छात्रा वर्ग- प्रथम गर्विका व्यास चित्तौड़गढ़, द्वितीय दीपा कंवर कानावत डेट, 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट – छात्र वर्ग में प्रथम करण सिंह राठौड़ निंबाहेड़ा,द्वितीय कुलदीप सिंह चुंडावत चित्तौड़गढ़ , छात्रा वर्ग – प्रथम ओजसवानी सिंह भाटी चित्तौड़गढ़, द्वितीय सुमन जाट नेवरिया रहे प्रतियोगिता मे सहसंयोजक पीईईओ मरमी माधव लाल सुथार,सहसंयोजक आयोजक गोविंद पारीक , पीईईओ सिहाना नरेंद्र पोखरा, उप प्रधानाचार्य अडाना शंकर लाल बैरवा,निर्णायक देवेंद्र सिंह सोलंकी,मधु जीनगर,रेखा छीपा,रतनलाल अहीर,पप्पू सिंह राठौड़ ,प्रियंका पुरावत, चंदनबाला जैन, मुकेश शर्मा तथा अशोक कुमार जोशी मदनलाल नायक,कन्हैयालाल स्वर्णकार,रतनलाल रेगर, हीरालाल सालवी,जोरावर सिंह चुंडावत उपस्थित रहे