संविधान की जीत, केजरीवाल को रिहाई आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल कट्टर ईमानदार का प्रतीक।

संपादक कालूराम कुमावत।

चित्तौड़गढ़ , 13 सितंबर 2024 माननीय सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच द्वारा शराब नीति घोटाला में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रिहाई से यह साबित हो चुका है कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है, आप के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार चंदेल ने बताया की अरविंद केजरीवाल की जमानत के उपलक्ष में रविवार को एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन करके सब को बधाई दी जाएगी तथा संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण समीक्षा की जाएगी, हरियाणा के आम चुनाव से ऐन पहले अरविंद केजरीवाल की जमानत को एक संजीवनी बूटी के रूप में लिया जा रहा है तथा पार्टी पूरे दमखम के साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश , हरियाणा एवं आगामी नगर निकाय चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी। निवेदक:- अनिल कुमार चंदेल जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला – चित्तौड़गढ़।