रातितलाई गांव में गवरी नृत्य का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बोर खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रातितलाई गांव के विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पहली बार गवरी नृत्य मंचन का आयोजन किया गया।

नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया गया है भील समुदाय द्वारा लगभग सवा महीनों तक पूर्ण ब्रह्मचार्य का पालन करते हुए हिन्दू संस्कृति के विभिन्न देवी देवताओं की झंकियों का मंचन करते है। जिसमें गरदाना पिंड गांव के 40 से कलाकारों ने गवरी नृत्य का आयोजन किया गवरी नृत्य के मंचन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

सबसे पहले कालिका माता की महाआरती करने के बाद गवरी नृत्य का कार्यक्रम शुभारंभ किया। कलाकारों द्वारा खेतूडी वरजु कांजरी राजा रानी हटिया डाडम,गाडिया लोहार चोर पुलिस देवी कालिका माता काजी महाराज बंजारा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। गवरी नृत्य देखने के लिए आस पास गांव के बोर खेड़ा, रघुनाथपुरा ,सुल्तानपुरा, लिंकोड़ा, सेमल खेड़ा ,रातितलाई ,गुदलपुर ,आफरो का तालाब, करणपुर गुदलपुर, कमोलिया सहित आस पास के दर्जनों गांवो के महिलाएं व पुरुष ने गवरी नृत्य देखने के लिए पहुंचे