रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार

आंजना सहित समस्त कांग्रेसजनों ने गौ माताओं की सेवा कर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की स्वस्थ लम्बी उम्र की कामना की
निंबाहेड़ा 1 अक्टूबर 2024
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में मंगलवार को निंबाहेड़ा में रेलवे फाटक के समीप स्थित सांवरिया जी गौशाला में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की विशेष उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन गौमाता की सेवा कर मनाया गया।
पूर्व मंत्री आंजना सहित समस्त उपस्थित कांग्रेसजनों ने गौ माता को हरा चारा खिलाकर सेवा की एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के स्वस्थ जीवन के साथ लम्बी उम्र की प्रार्थना की। इस अवसर पर आंजना की विशेष उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर भी प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाते हुए “गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद” के गगन भेदी नारे लगाकर खुशियां मनाई।














