रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार
भदेसर उपखण्ड के नपानिया पीईईओ के अधिनस्थ राउप्रावि बुधपुरा में आज 2 अक्टूबर को स्थानीय विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनायी गयी। प्रधानाध्यापक नारायण लाल कुमावत ने बताया कि गांधी जयन्ती के अवसर पर विद्यालय बालक बालिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा बारहमासी के पौधे रोपे गये।
- अन्त में एक बाल सभा रखी गई जिसमें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर प्रधानाध्यापक नारायण लाल कुमावत एवं स्टाफ़ द्वारा पुष्प हार अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बालकों द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जीवनी पर कविताएं, भजन एवं वार्ताए प्रस्तुत किये गये। । इस अवसर पर शिक्षक बालुलाल सालवी सतीश कुमार तथा मीना सामरिया आदि उपस्थित थे।भदेसर उपखण्ड के नपानिया पीईईओ के अधिनस्थ राउप्रावि बुधपुरा में आज 2 अक्टूबर को स्थानीय विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनायी गयी। प्रधानाध्यापक नारायण लाल कुमावत ने बताया कि गांधी जयन्ती के अवसर पर विद्यालय बालक बालिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा बारहमासी के पौधे रोपे गये।
अन्त में एक बाल सभा रखी गई जिसमें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर प्रधानाध्यापक नारायण लाल कुमावत एवं स्टाफ़ द्वारा पुष्प हार अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बालकों द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जीवनी पर कविताएं, भजन एवं वार्ताए प्रस्तुत किये गये। । इस अवसर पर शिक्षक बालुलाल सालवी सतीश कुमार तथा मीना सामरिया आदि उपस्थित थे।


















