ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक चालक की मौत: अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जांच में जुटी पुलिस।

संपादक कालूराम कुमावत। 

नीमच| कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली इलाके में कलाली के सामने रविवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में युवक दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 7 बजे के करीब की है जब युवक ग्वालटोली कलाली मैदान से बाइक को सड़क पर चढ़ा रहा था।  इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से वह असंतुलित होकर टकरा गया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस की सहायता से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद परिजन और बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे।  बताया जा रहा है कि युवक श्रेयांश पिता सुनील जैन (18) वर्ष नीमच के शास्त्री नगर का रहने वाला था। हालांकि, मृतक के शव को नीमच जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमॉर्टम रूम में रखा गया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।