संपादक कालूराम कुमावत।
मंदसौर| भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम तय किया गया है। राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में बंशीलाल गुर्जर को मध्यप्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। 63 साल के बंशीलाल गुर्जर वर्तमान में हुडको डायरेक्टर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। वे पोस्ट ग्रेजुएट है। इनकी पत्नी रमा देवी गुर्जर वर्तमान में मन्दसौर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष है। कृषि व्यवसाय करने वाले बंशीलाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, किसान महामंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। लंबे समय तक वे मंदसौर कृषि मंडी अध्यक्ष रहे।














