संपादक कालूराम कुमावत।
रतलाम जिले के बाजना के इमलीपाड़ाखुर्द के जंगल में सोमवार को मिला महिला का शव का मामला हत्या का निकला है। महिला की हत्या उसके पुराने प्रेमी ने की। महिला को जबरजस्ती आरोपी अपने साथ लेकर गया। महिला ने विरोध करते हुए आरोपी को चांटा मार दिया। जिससे महिला के साथ मारपीट कर नीचे गिरा दिया। पत्थर से चोट के बाद आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतिका ने चांदी के गहने पहने रखे थे वह भी लूट कर ले गया।














