विकास कार्यों की जांच करने, वंचित परिवारों को लाभ दिलाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। 

रिपोर्टर विजेन्द्र सिंह।

बिकानेर। ग्राम पंचायत बामनवाली में हुएँ विकास कार्यों की जांच करने तथा वंचित परिवारों को लाभ दिलाने को लेकर बिकानेर जिला कलेक्टर एवं जयपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त विषयकश्री विजेन्द्र सिंह पुत्र श्री सायर सिंह, गांव-उत्तमदेसर, तह-लूणकरणसर, बीकानेर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित प्रार्थना पत्र का अवलोकन करने का श्रम करें। निर्देशानुसार निवेदन है कि संलग्न प्रार्थना-पत्र में वर्णित तथ्यों के अनुक्रम में परीक्षणोपरान्त तथ्यात्मक रिपोर्ट / वस्तुस्थिति से इस कार्यालय को 10 दिवस में अवगत कराने का श्रम करावें।