संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 फरवरी शनिवार को जुबिलेंट भरतीया फाउंडेशन ने पेसिफिक दंत महाविद्यालय एवं शोध केंद्र, उदयपुर के साथ मिलकर सिंहपुर, कपासन में एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉक्टर कन्हैया लाल धाकड़ , डॉ ऐश्वर्या रंजन, डॉ रईस वाणी, डॉ तन्वी जैन, डॉ मोहम्मद गोरी, डॉ कीर्ति जैन, डॉ सुगना कुमावत डॉक्टरों ने मिलकर कुल 57 मरीजों के दांत का जांच किया और डेंटल फिलिंग, दांत निकलना व दांतो की सफाई जैसी सुविधाएं प्रदान की।














