स्टूडेंट ने किया सुसाइड: पिता को फोनकर बोला- पापा जिंदगी से दुखी हो गया हूं, माता-पिता शादी में शामिल होने गए थे लखनऊ।

संपादक कालूराम कुमावत। कोटा| कोटा में एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गए हुए थे। बीटेक स्टूडेंट घर में अकेला था। मरने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर बोला- पापा मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं, इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने पड़ोसी को भेजा तब घटना के बारे में जानकारी मिली। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। रविवार शाम को शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टामार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुन्हाड़ी थाना एसआई राजाराम ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी राजेश माथुर ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि वह जेवीवीएनएल में एक्सईएन के पद पर अलवर में कार्यरत हैं। परिवार अंबेडकर नगर कालोनी में रहता है। उनका बड़ा पुत्र रोहित (23) जालंधर (पंजाब) से बीटेक कर रहा था। रोहित कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। 2-3 साल से उसका इलाज चल रहा था। 17 फरवरी को मैं अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। रोहित घर मे अकेला ही था। 18 फरवरी की तड़के 4 बजे करीब उसने मुझे किया था। वो अक्सर मरने की धमकियां देता था। कुछ देर बाद मैंने वापस से फोन उसे फोन किया। रोहित ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मैंने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर जाकर उसको कई बार बुलाया लेकिन रोहित ने कुंडी नहीं खोली। इसके बाद मुझे शक हुआ तो मैं पत्नी के साथ लखनऊ से कोटा के लिए रवाना हो गया। रविवार शाम 6 बजे कोटा पहुंचा। घर जाकर देखा तो रोहित कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एमबीएस हॉस्पिटल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजेश माथुर ने बताया कि बीमारी के चलते डिप्रेशन में आकर रोहित ने सुसाइड किया। पंजाब के जालंधर से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रोहित का छोटा भाई अहमदाबाद में पढ़ाई करता है।