रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमीरामा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा विद्यालय एवं आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं ऊनी वस्त्र वितरण किया। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परस राम छात्रवाल बड़ीसादड़ी उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया विद्यालय प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह शक्तावत ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के सभी विधार्थियों को ऊनी वस्त्र मिलते ही विधार्थियों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया गया संचालन अध्यापक सतपाल धाकड़ ने किया।














