आत्मरक्षा के गुर सीख रही लड़कियां।

रिपोर्टर गणेशी देवी रेगर। कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में अध्यनरत छात्राओं को प्रभारी अध्यापिका सुश्री हेमलता दाधीच द्वारा कुशल एवं प्रभावी तकनीक से प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन कक्षा 6 से 8 तक कीअध्ययनरत समस्त बालिकाओं को पिछले 45 दिनों से लगातार कार्य दिवसों मे करवाए जाने वाले रानी लक्ष्मी बाईआत्म रक्षा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कि किशोरियों को किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना । इस प्रशिक्षण में छात्राओं को मनोवैज्ञानिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ अपने आसपास के माहौल के बारे में ज्यादा जागरूक होने व अप्रत्याशित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने में मदद मिलती है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में मार्शल आर्ट,जूडो, ताइक्वांडो कराटे जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।यह आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रदान किया जाता है ,इस प्रशिक्षण में सभी छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे।