रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी उपखंड के रेवाडा ग्राम मे चल रहे दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का बुधवार शाम को समापन समारोह आहुत हुआ समारोह राजसमन्द आयुर्वेद उपनिदेशक डा मुख्त्यार सिह की अध्यक्षता मे एंव सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य मे व विधायक अर्जुन लाल जीनगर,पहुँना मंडल अध्यक्ष रतन लाल अहीर,प्रधान दिनेश बुनकर,सरपंच रतनलाल जाट, आयुर्वेद विभाग संभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक कृपा संत,अजमेर के सहायक उपनिदेशक डा विनोद कुमार शर्मा,चित्तौडगढ़ उपनिदेशक डा वीरेन्द्र कुमार सोहाया आदि के विशिष्ट आतिथ्य मे हुआ इस अवसर पर शिविर प्रभारी तरुण कुमार प्रमाणिक ने दस दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर मे सहयोग करने वाले रेवाडा वासियो का आभार जताया शिविर मे आये विधायक एवं सांसद ने रोगियो की कुशलक्षेम पुछी इस अवसर पर सांसद और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं के बारे मे अवगत कराया गया सांसद सीपी जोशी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया समापन समारोह पर शिविर मे सहयोग देने वाले युवाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया सांसद जोशी व विधायक जीनगर ने अपने विचार व्यक्त किये समापन समारोह मे कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














