रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मोहनपुरा में भामाशाह हरिमोहन मोदी, श्यामलाल ,महेश, ,रामबाबू , सतीश, शुभम व इनके परिवार द्वारा पूर्वजों की पुण्यतिथि स्व कल्याण सहाय मोदी,स्व श्रीमती छिगनी देवी, स्व श्रीमती भोरीदेवी की स्मृति में महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मोहनपुरा में स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय तक पक्की टाइल्स का निर्माण करवाया गया है
इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर हरिमोहन मोदी श्यामलाल, रामबाबू, व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पंडित गिर्राज शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके विद्यालय की बालिका द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर श्री श्री 1008 श्री सूरज दास जी महाराज के सानिध्य में फीता काटकर उद्घाटन करवाया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया इस मौके पर ग्राम पंचायत मोहनपुरा सरपंच कल्याण सहाय मीणा, पूर्व सरपंच कालूराम मीणा, पूर्व सरपंच रामस्वरूप मीणा, भाजपा नेता अनिल कुमार सैनी, भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा, व आए हुए सभी पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे इस मौके पर हरिमोहन मोदी,श्यामलाल, रामबाबू,इनके परिवार के सदस्यों द्वारा आए हुए संत महात्मा का माला व शॉल ओढ़ाकर भेट देकर सम्मानित किया इस मौके पर विद्यालय परिवार के द्वारा आए हुए सभी भामाशाहो का व अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही भामाशाह द्वारा विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया विद्यालय में भामाशाह द्वारा सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ विजय सिंह मीणा, राजेंद्र कुमार गुप्ता,छोटूराम, मीणा, छोटाराम मीणा, व समस्त स्टाफ मौजूद थे














