रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के जयपुर महुआ टोलवे लिमिटेड राजाधोक टोल प्लाजा पर टोल प्रशासन के सफाई कर्मचारी कालूराम हरिजन निवासी सुजानपुरा जोकि टोल प्लाजा पर लगातार 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं इस मौके पर सिक्यूरिटी गार्ड के सुपरवाइजर
गिर्राज मीणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कालूराम हरिजन का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवा कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर टोल प्रशासन के कर्मचारी देशबंधु शर्मा, बाबूलाल मीणा ,धनंजय मीना, मोहनलाल मीणा, देवीसहाय मीणा, रतनलाल मीणा, सुनील मीणा, व समस्त टोल कर्मचारी मौजूद थे इस मौके पर सफाई कर्मचारी कालूराम हरिजन का कहना है कि मैंने अपनी ईमानदारी से कार्य किया है इसी के साथ ही मैंने जब से टोल प्रशासन की नींव की शुरुआत हुई थी तब से ही मैं यहां पर लगातार कार्य कर रहा हूं इस दौरान टोल कर्मचारियों के द्वारा सफाई कर्मचारी कालूराम हरिजन व उनकी पत्नी का स्वागत सम्मान किया और उनके जीवन की सुख शांति की मनोकामना मांगी।














