रिपोर्टर अशोक शर्मा।
भूपालसागर, 3 जनवरी। स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित शनि महाराज मन्दिर परिसर के पास लौहार समाज की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता भाजपा जिलामंत्री कर्नल सिंह कांकरवा,
भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया, उप प्रधान प्रतिनिधि देशराज गुर्जर
कपासन सर्कल इंस्पेक्टर रतन सिंह सहित पदाधिकारियों के मुख्य आतिथ्य व लौहार समाज के संगठन के सानिध्य में शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए रमेश चंद्र व लक्ष्मण लोहार बताया की प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमन्द और भीलवाड़ा जिले से आने वाली टीमें लेगी ले रही हे। प्रतियोगिता का आयोजन भूपालसागर ब्लॉक व स्थानीय लौहार समाज द्वारा किया जा रहा है । क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक होगा। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली क्रिकेट टीम को 11000/- रुपये नगद और द्वितीय आने वाली टीम को 5100/- रूपये नगद पुरुस्कार दिया जाएगा । प्रतीयोगिता को लेकर लौहार समाज के स्थानीय युवाओ में दिख रहा है खासा जोश । क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कपासन बनाम आकोला के बीच खेला गया । वही कपासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना । प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भुपालसागर ब्लॉक से रमेश लौहार भूपालसागर, यश लौहार बालद, कैलाश लौहार अनोपपुरा, नारायण लौहार भीमगढ़, लक्ष्मण लौहार कांकरवा, राजकुमार लौहार भूपालसागर, माधव लाल लौहार भूपालसाग़र, सहित युवा सदस्य अपना सहयोग प्रदान कर रहे।














