रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
नीमराना शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास में आज भारतीय सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के सेवानिवृत्ति हेड कांस्टेबल हरि सिंह मेघवाल सुपुत्र श्री किरोड़ीमल एवं श्री सत्यवीर सिंह यादव पुत्र श्री हरफूल सिंह आईबी इंटेलिजेंस ब्यूरो तथा श्री जसवंत सिंह यादव पुत्र श्री प्रभाती लाल यादव राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम से परिचालक पद से सेवानिवृत होकर अपने गांव वीरनवास पहुंचने पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार ने साफा पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों ने गांव पहुंचने पर सबसे पहले अपने गांव के विद्यालय को नतमस्तक प्रणाम किया एवं उन्होंने कहा कि हम जो भी कुछ हैं इसी शिक्षा मंदिर की वजह से हैं। इसी विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद ही हम अप अपने विभागों में विभिन्न पदों पर सेवा करके आज सेवानिवृत हो गए। ये सब बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार की बदौलत तथा विद्यालय की ही मेहरवानी है श्री हरि सिंह मेघवाल 67वीं बटालियन बीएसएफ कोलकाता से 31 दिसंबर को सेवानिवृत होकर आज सुबह अपने मूल गांव वीरनवास पहुंचे ।
सर्वप्रथम बस स्टैंड पर शहीद मोहर सिंह स्मारक पर जाकर उनको पुष्प माला पहनाकर एवं दंडवत प्रणाम किया तत्पश्चात विद्यालय पहुंचे विद्यालय को प्रणाम किया। वहां प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने तीनों ही सेवानिवृत्ति कार्मिकों का राजस्थानी पगड़ी साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया । बड़ी संख्या में गांव के सर्व समाज के लोगों परिजनों एवं रिश्तेदारों तथा मिलने वालों ने स्वागत सत्कार किया। वहां से बैंड बाजे डीजे के साथ जुलूस के रूप में सैकड़ो की तादाद में बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे वहां सभी ग्राम वासियों एवं आगंतुकों के लिए शुद्ध देसी घी का भंडारा का आयोजन किया गया इस अवसर पर दयानंद सेठ कृष्ण कुमार पंच सुनील कुमार एडवोकेट कैप्टन हरि सिंह धर्मपाल सेन श्यामलाल शर्मा राव रण सिंह रामावतार शर्मा भोजराज यादव सुंदरपाल यादव हवलदार विजयपाल सिंह नरेश पंच वारंट ऑफिसर श्री प्रकाश यादव दयानंद प्रजापत रामेश्वर भगत जी सुल्तान पीलवाल संतलाल मक्खन लाल जगमाल सिंह यादव बिजेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार पूर्ण चंद,दौलत राम, राजेंद्र प्रसाद सुभाष पेंटर करण सिंह बाबूजी संदीप कुमार एवं विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में गांव के नागरीकगण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम पश्चात सभी ने भोजन ग्रहण किया। यह जानकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने दी














