रिपोर्टर सुरेश कटारा
राजस्थान सलूंबर जिले में आज सूरज हॉस्पिटल, सलूम्बर द्वारा अपने रोग निदान केंद्र पर लेप्रोस्कोपी जनरल सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधित एक दिवसीय जांच शिविर आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर विजय जैन ने बताया की आज के शिविर में कल्पना नर्सिंग होम्स हॉस्पिटल उदयपुर के लेप्रोस्कोपी जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डा हर्ष चूघ एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा मीनल चुघ ने अपनी सेवाए प्रदान की। शिविर में लेप्रोस्कोपी जनरल सर्जरी से संबंधित 21 रोगियों की जांच की जाकर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। जबकि स्त्री एवं प्रसूति रोग की 7 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस प्रकार इस शिविर में कुल 27 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। जांच शिविर में मुख्यत: हर्निया गोलब्लेडर, अपेंडिक्स, पाइल्स, मूत्र रोग संबंधित रोगों का परामर्श दिया गया, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चेदानी की गठान, गर्भाशय एवं अंडाशय संबंधित समस्या, नि: संतानता परामर्श इत्यादि का उपचार किया गया। अध्यक्ष विर विजय जैन ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को यह शिविर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।














