देवदा स्कूल देख कर दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट बसेर हुए अभिभूत, स्कूल विकास के लिए एक हजार रुपये प्रति माह आजीवन प्रदान करेंगे।

रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को देख कर दिल्ली से आए चार्टर्ड एकांटेट गोपाल बसेर अभिभूत हो गये। संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि बांसी निवासी गोपाल बेसेर दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। बसेर को करीब एक माह पूर्व संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन व शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा ने दिल्ली में रह रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल बसेर को दूरभाष पर स्कूल आने के लिए निवेदन किया था। गांव आये हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल बसेर ने बुधवार को स्कूल की विजिट की। स्कूल का सुंदर दरवाजा, राज महलों जैसी बाउंड्री, सघन वृक्षारोपण, हरियाली, स्वच्छता और सुंदरता को देख कर वे अभिभूत हो गए। बसेर ने कहा कि दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी आधुनिक सुविधाओं युक्त स्कूल देख कर उन्हें बहुत ही सुकून का अहसास हो रहा है। स्कूल विकास में ग्रामीण एवं शिक्षकों की अहम योगदान पर चार्टर्ड अकाउंटेंट व समाजसेवी गोपाल बसेर ने सभी ग्राम वासियों के साथ-साथ अध्यापकों को भी साधुवाद दिया। स्कूल विकास के लिए बरसों से चल रही अनूठी योजना एक दिन एक रुपया दान योजना के बारे में संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने सीए बसेर को जानकारी दी। एक रुपया प्रतिदिन स्कूल को देने की इस अनूठी स्कूल विकास की योजना से प्रभावित होकर दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल बसेर ने उसी समय एक हजार रुपया प्रतिमाह स्कूल विकास के लिए देने की घोषणा कर दी। यही नहीं भामाशाह गोपाल बसेर ने 1000 रुपये जनवरी माह के स्कूल के खाते में इस समय तत्काल ट्रांसफर कर दिए। भामाशाह गोपाल बसेर ने कहा कि वे प्रति माह स्कूल को 1000 की राशि नियमित रुप से आजीवन प्रदान करते रहेंगे। स्कूल को प्रतिमाह 1000 की राशि देने की घोषणा पर भामाशाह व समाजसेवी गोपाल बसेर का संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन, शिक्षक कमलेश कुमार वैष्णव, पूरण दास वैष्णव, प्यारेलाल मीना रामलक्ष्मण नागर, जगदीश चंद्र सुथार, शिक्षिका रेखा पोखरना व रुचि दवे ने गर्म जोशी से स्वागत कर सम्मान किया गया।