संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन। 29 फरवरी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कपासन पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का कैंप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा बच्चो का स्वास्थ्य परिक्षन करके उचित उपचार किया गया। इस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कैंप मे शिशु रोग विशेषक्ष डा. योगेश कुमार तिवाड़ी, नेत्र रोग विशेषक्ष ओम प्रकाश खोखर, हड्डी रोग विशेषक्ष डां. आदित्य सिंह राठौड, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा. शो ओरिन कैम्प मे मर्चेट ने बच्चा का स्वास्थ्य परिक्षन किया। नरोत्तमपाल सिंह ने कपासन खंड पर विभिन्न बिमारियो से पिडित बच्चो को कैम्प तक बुलवाया। कैम्प में विकास आचार्य रीजनल कोर्डिनेटर, विष्नु कुमार भदादा (ब्लॉक प्रोग्राम आफिसर), संतोष छीपा (STS), SI. नितिन कलाल (चिकित्सा अधिकारी), जयंत जोगी (नर्सिंग आफिसर) नारायन लाल जाट (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी), मेवालाल खटीक ने भी अपनी सेवा दी। कैम्प में कुल 254 बच्चो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा 6 बच्चो को उच्च संस्थान पर रेफर किया गया।














