रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़। -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में
स्थानीय कस्बे के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों की गणतंत्र दिवस तैयारी बैठक स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में समस्त प्रभारी एवं समितियों का गठन कर प्रभार सौंपे गए। बैठक में परेड पीटी योगाभ्यास सूर्य नमस्कार एवं साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं प्रभारी मनोनीत किए गए। उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने गणतंत्र दिवस तैयारी का एजेंडा रखा ।बैठक में राधेश्याम शर्मा महात्मा गांधी विद्यालय के इंचार्ज जयप्रकाश तिवारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बंशीलाल मेघवाल बुधराज भंवरिया शारीरिक शिक्षक लोकेश कुमार जोशी कन्हैया लाल मीणा कालूराम मीणा विक्रम सिंह चौहान लविषा गर्ग रॉबिंस कुमार भंवरलाल मेघवाल निजी विद्यालयों से मनोहर लाल गर्ग बद्री लाल शर्मा दशरथ सिंह शक्तावत लक्ष्मी लाल वैष्णव शबनम बानो राजेंद्र कुमार वैष्णव जसवंत कुमार वैष्णव अंजली महावर सहित प्रभारी शिक्षक मौजूद रहें। स्थानीय विद्यालय में पीटी परेड का सामूहिक अभ्यास वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बंसीलाल मेघवाल बुधराज भंवरिया लोकेश कुमार जोशी राकेश कुमार भारद्वाज द्वारा करवाया जा रहा है।














