नयाखेड़ा में मां शारदे की मुर्ति स्थापना।

रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मानपुरा जागीर के स्थित ‌राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया खेड़ा मानपुरा जागीर में बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भेरू सिंह जी पटेल सा एस एम सी अध्यक्ष के द्वारा की गई मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जयचंद जी मीणा उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त उपसरपंच साहब धनराज जी मीणा, ऊंकार मीणा,लखमीचंद मीणा,प्रकाश मीणा,नक्षत्र जी मीणा, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अरविंद जी शर्मा,सामाजिक कार्यक्रम राम रतन जी रैगर, विद्यालय के संस्था प्रधान सुभाष जी शर्मा,विनोद जी टांक,मदन मोहन शर्मा,रुकमण जी परमार मणिलाल जी मीणा,विकास जी मीणा,अतुल जी जणवा,अमन जी सुथार एवं गांव के अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अभिषेक जी शर्मा के द्वारा कीया गया अंत में संस्था प्रधान महोदय के द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना से बच्चों में विद्या प्राप्त करने का उत्साह वर्धन एवं प्रेरणा हमेशा जागृत रहेगी मां सरस्वती का आशीर्वाद सबको मिलता रहे इसी मनोकामना के साथ ग्राम के विद्यालय में मां शारदे की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित भी किया गया इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी विशेष रुचि रखकर कार्यक्रम को सफल बनाया