शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह, भामाशाहों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री और भोजन देने की घोषणा की।

रिपोटर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भूपालसागर । उपखण्ड क्षेत्र के उसरोल गांव में शिक्षा के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीणों व भामाशाहों ने एक सराहनीय पहल की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरोल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नन्हे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उदारतापूर्वक घोषणाएं की गईं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट की जाएगी। भामाशाह मनोज कुमार वैष्णव, बूथ अध्यक्ष प्रभु लाल बेरवा, देवनारायण ई-मित्र संचालक शिवलाल सालवी और भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपियां, पेन और पेंसिल देने की घोषणा की है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के पोषण और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है । पूर्व विधायक मोहनलाल जाट के पुत्र बोत लाल जाट ने आगामी 15 अगस्त 2026 को विद्यालय परिवार के लिए स्नेह भोज (भोजन) आयोजित करने की घोषणा की है । वही ग्रामीण भैरू सिंह राजपूत ने विद्यालय में एक लाइट और पंखा देने की पहल की है, ताकि बच्चों को गर्मी में राहत मिल सके। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा और बच्चों में पढ़ने के प्रति नया उत्साह जगेगा।