रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर कलां विद्यालय के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दौलत राम मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया गया है
कि विद्यालय में दो दिवसीय SMC/SDMC प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दौलतराम जी मेनारिया सरपंच लक्ष्मण जी मीणा की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना एवं प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दौलतराम मेनारिया द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।दक्ष प्रशिक्षक कन्हैयालाल सेन ने SMC/ SDMC की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दौलतराम मेनारिया में विद्यालय में एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों की भूमिका के बारे में बताते हुए बताया कि विद्यालय में सदस्यों को सदैव सक्रिय रहकर विद्यालय संचालन में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मण जी मीणा ने ग्राम पंचायत की मूलभुत सुविधाओं के बारे में बताया । सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया प्रशिक्षण में अधीनस्थ विद्यालय smc/SDMC अध्यक्ष, सदस्य, प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक विजय बारिया ने किया ।














