रति चंद जी का खेड़ा विद्यालय में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई।

रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/  बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रति चंद जी का खेड़ा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण श्रद्धा और अनुशासन से परिपूर्ण हो गया  प्रधानाचार्य अमृत लाल रेगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन की आगामी यात्रा के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को सफलता का आधार बताया उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को एकाग्रता, नियमित अध्ययन और लक्ष्यबद्ध प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया  समारोह में व्याख्याता गोपाल सिंह मीणा, अध्यापक मोहनलाल सुथार, शारीरिक शिक्षक भगवान सिंह राठौड़ किशोर लाल मेघवाल अध्यापक अंबा लाल मीणा, पंकज लबाना, अध्यापिका मंजू कुमारी मीणा, प्रीति शर्मा, मुक्ति प्रिया वैष्णव, पंचायत सहायक परसराम रेगर, सुरेश सिंह मीणा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह विदाई समारोह विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए स्मरणीय बन गया