मातेश्वरी सेवा समिति की रात्रिकालीन प्रतियोगिता 26 से कॉलेज ग्राउण्ड पर, अब तक की सर्वाधिक इनामी राशि वाली होगी यह प्रतियोगिता।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 08 फरवरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातेश्वरी सेवा समिति द्वारा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक भेरू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें 26 मार्च से कॉलेज मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में इस बार इनामी राशि 1 लाख 21 हजार रखी गई है जो अब तक की सर्वाधिक इनामी राशि वाली प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगता में 16 टीम भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता लीग मैच पद्धीत पर आयोजित होगी। आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया जाकर जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष राजकुमार सुवालका, आयोजन सचिव प्रशांत चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह तंवर, सोहन सालवी, पिंटू शर्मा, मुकेश सेन मौजूद रहे।