रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना के नेहड़िया पर स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन पहुँना परिसर में फैली झाड़-झंखाड़ को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर व्यापक साफ-सफाई करवाई गई। यह कार्य आगामी निर्माण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया।विद्यालय भवन के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें एक नवीन कक्षा कक्ष एवं बाउंड्री वॉल निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त 15 लाख रुपये डोम निर्माण के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं। निकट भविष्य में निर्माण कार्य प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय परिसर को सुव्यवस्थित कर तैयार किया जा रहा है, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 से 12 तक का संचालन प्रारंभ किया जा सके यह जानकारी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा ने दी है।














