रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भोपाल सागरl केंद्र सरकार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सांवलिया जी (मंडफिया) में (JNV) फुटबॉल किट का वितरण FIFA और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ व (AIFF) अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ के सहयोग से ‘फुटबॉल फॉर स्कूल्स’ (Football for Schools – F4S) कार्यक्रम के तहत किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप खेल-एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूली बच्चों, विशेषकर बालक, बालिकाओं के बीच फुटबॉल को लोकप्रिय बनाना है। इसकी मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी नवोदय विद्यालय समिति (NVS) इस कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी है, जो केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। इसका उद्देश्य छात्र,छात्रोंओं को खेल सामग्री प्रदान करके जमीनी स्तर पर फुटबॉल संस्कृति विकसित करना। विशेषत: यह योजना FIFA (फीफा) फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन,के ‘फुटबॉल फॉर स्कूल्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत है, जो खेल को शिक्षा का हिस्सा बनाती है। इस योजना का उद्देश्य देश भर के विद्यालयों में एक जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिससे छात्र छात्रोओं का समग्र विकास हो सके। प्रधानाचार्य बाबू लाल गाडरी एवं उपप्रधानाचार्य सत्यनारायण मीणा के निर्देशन में मनीष सालवी, प्रकाश चंद्र सोनी एवं छात्र राजू जाट व पुष्कर प्रजापत इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं फुटबॉल खेल सामग्री प्राप्त की।














