माय भारत पोर्टल बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास। कपासन न्यूज/ भादसोड़ा। श्री सांवलियाजी राजकीय महाविद्यालय मंडफिया की एनएसएस यूनिट ने आज बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्रों को माई भारत पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 के बारे में जागरूक करना और उन्हें बजटीय प्रक्रिया में शामिल करना है .प्रतियोगिता के दौरान, छात्रों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने और बजट क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन के माध्यम से, एनएसएस यूनिट ने छात्रों को केंद्रीय बजट और उसके महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया।