बिटिया की शादी के उपलक्ष में कृष्ण भोग का आयोजन।

रिपोर्टर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भोपाल सागर।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला में बिटिया विधि के विवाह के उपलक्ष में उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार जैन ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को एक से 12 के समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया l कृष्ण भोग में विद्यार्थियों ने केसर बर्फी, नमकीन , पूरी- दाल एवं रायता का लुफ्त उठाया l