रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ गुड़ा खेड़ा और साजनपुर विद्यालयों में परीक्षा दे रहे कक्षा 5 के विद्यार्थियों को
आज परीक्षा प्रारंभ होने के प्रथम दिन तीन भाई तार मातामन्दिर कमेटी की ओर से शिक्षण सामग्री प्रदान करके उन्हें तिलक लगवाकर के
और गुड़ धनिया से मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई, आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर केंद्राधीक्षक के रूप में गुड़ा खेड़ा में घनश्याम कुमावत और साजनपुर में अनिल कुमार आंजना और विद्यालय प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा के द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश जी जाट, सचिव राकेश कुमावत के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर तीन भाई तार माता मन्दिर कमेटी एनजीओ मंत्री राजेश कुमावत, उप महामंत्री अर्जुन कुमावत, उप रक्षा मंत्री नवीन सेन सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर गुड़ा खेड़ा के प्रधानाचार्य डॉक्टर परसराम कुमावत और दीपक कुमावत के द्वारा ड्यूटी अन्यत्र होने पर भी कमेटी को दूरभाष पर आभार व्यक्त किया गया। दोनों विद्यालयों के स्टाफ सदस्यों ने कमेटी के सभी सदस्यों का विद्यालय में तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया और आभार व्यक्त किया गया।














