कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें मैकेनिकल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रिकल टीम को 6 विकेट से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में इलेक्ट्रिकल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैकेनिकल टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने मात्र 6.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। मैकेनिकल टीम के कप्तान उज्ज्वल अग्रवाल शंभूपुरा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 30 रन बनाए उप कप्तान रोहित दमानी ने बताया कि टीम की जीत में सूरज गुर्जर, भवर सिंह सोलंकी,यश चनाल, अनिल मीणा, आकाश मेघवाल, दानिश खान, रोहित शर्मा, बलवंत मीना, हर्षित भट्ट, शिवम रेगर, कप्तान उज्जवल अग्रवाल महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सूझबूझ भरी कप्तानी और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से टीम ने यह खिताब हासिल किया। उज्जवल अग्रवाल की कप्तानी में लगातार तीसरी बार चैंपियन का खिताब हासिल किया मैच के समापन पर विजेता टीम को कॉलेज प्रबंधन भूपेंद्रजी दहिया, संयोजक डॉ.रोहित सेन, शेर सिंह आर्य,एवं शिक्षकों ने टीम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मैकेनिकल विभाग में इस जीत से उत्साह और गर्व का माहौल है।














