रिपोटर राकेश कुमार शर्मा कपासन न्यूज/ बस्सी l दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्य ज्योति दृष्टि बाधित कन्या शिक्षण संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र जयपुर संस्था परिवार के प्रांगण में शुक्रवार को आमलकी एकादशी पर गुलाल और फूलों से बड़े ही हर्षौल्लास के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया गया। सर्व प्रथम संस्था की संस्थापिका एवं संचालिका रेनू शर्मा ने राधे कृष्ण जी की पूजा कर उन्हें गुलाल और पुष्प अर्पित किए इसके बाद संस्था की सभी छात्राओं को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा जमकर के रंगों और फूलों के साथ होली खेली खूब मस्ती की डांस किया सभी छात्राओं के चेहरे गुलाल से खिल खिले नजर आए। दिनभर संस्था परिवार में खुशी का माहौल बना रहा। संस्थापिका रेनू शर्मा ने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत होने साथ साथ रंगों का त्यौहार है बच्चियां देख नहीं सकती लेकिन रंगों से भरे होली के इस त्यौहार को महसूस जरूर कर सकती है ।दृष्टि बाधित छात्राओं के जीवन को रंगों से भरने और इन्हें आत्मनिर्भर बना समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु दिव्य ज्योति सेवा संस्थान निरंतर प्रयासरत है।














