ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा, कनेरा स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञान ज्योति माध्यमिक विद्यालय में महाराणा प्रताप राजा रोहन दिवस मनाया गया उत्सव जयंती प्रभारी सुनीता भाभी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार 28 फरवरी को विद्यालय में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने महाराणा प्रताप के त्यागमय जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम व उनके संघर्ष कालीन जीवन और हल्दीघाटी के विजय युद्ध के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।