रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 01 मार्चं महाराज सूरजमल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आज दिनांक 01 मार्च को धरणीधर ग्राउण्ड महेशपुरम चित्तौड़गढ़ में महाराजा सूरजमल स्मृति क्रिकेट कप आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। सैंती-11 टीम कप्तान जुगल चौधरी, एमसीसी टीम कप्तान प्रदीप गुर्जर, एनपीसी टीम कप्तान शैलेन्द्र चौधरी, सनराईज फाइटर टीम कप्तान विशाल धाकड़, सनराईज ब्लास्टर टीम कप्तान सुरेन्द्र सिंह, रॉयल इलेवन टीम कप्तान मोईन खान रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महाराजा सूरजमल की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संरक्षक मनवीरसिंह चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल में व जीवन में अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष अनूपसिंह चाहार, संरक्षक मनवीर सिंह चौधरी, रणधीर सिंह सुहाग, कोषाध्यक्ष विजयसिंह चौधरी, महिला अध्यक्ष पूनम राठी, राजवीरसिंह चौधरी, ऐदलसिंह चौधरी, देवेन्द्र सिंह चौधरी, लक्ष्मीदेवी चौधरी, राजेश्वरी चौधरी, महिमा चौधरी, मंजु चौधरी, लक्ष्य चौधरी, शंकर सैन आदि उपस्थित थे।














