भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना -पंडित श्री प्रवीण शास्त्री 

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ चौराहा:-03 मार्च 2026, पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 4 मंगलवाड़ चौराहा, के प्रतिनिधि रमेश चंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राधा कृष्ण मंदिर एवं शनि महाराज मंदिर परिसर मंगलवाड़ चौराहे पर आज सायं 8:30 बजे होलिका दहन से पूर्व विधि-विधान अनुसार पूजन एवं आरती का पावन अनुष्ठान श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूज्य पंडित श्री प्रवीण जी शास्त्री एवं पंडित श्री योगेश जी शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शास्त्रोक्त विधि से पूजा प्रारंभ की गई। मंत्र ध्वनि से गुंजायमान वातावरण में समस्त ग्राम वासियों ने एकाग्र भाव से सहभागिता निभाई। तत्पश्चात नियमानुसार होलिका दहन संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम के सम्मानित वरिष्ठजन, मातृशक्ति, बहनें, भाई एवं समस्त नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह दृश्य ग्राम की एकता, अनुशासन और सामूहिक श्रद्धा का जीवंत प्रतीक था। ग्रामवासियों ने परिश्रमपूर्वक टेंपो द्वारा लकड़ियाँ एकत्र कीं, गोबर से कंडे तैयार किए तथा स्वच्छता एवं सुंदरता के साथ होलिका का स्वरूप सजाया। दिन में मातृशक्ति — श्रीमती अंजना छीपा जी, चारभुजा मंडल की बहनों एवं रुचिका पूर्बीया जी सहित सभी ने मिलकर सुंदर रंगोली बनाकर वातावरण को और अधिक पावन बनाया। पूजन उपरांत थाना मंगलवाड़ के थानाधिकारी श्रीमान भगवान लाल जी (सी.आई.) के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके साथ ए.एस.आई. महोदय एवं समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में अनुशासन एवं व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। साथ ही श्री गजरा सिंह जी, श्री नारायण सिंह जी, श्री श्यामलाल जी, श्री भेरूलाल जी सेन सहित अनेक आदरणीय वरिष्ठजन एवं सज्जनजन वैदिक विद्वानों के साथ श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे। श्री गोपाल जी अग्रवाल, श्री रोशन जी (बाबूजी),श्री दुर्गेश जी पुष्करणा, श्री अशोक जी मेहता, श्री नरेंद्र राजपूत, श्री नारायण जी लोहार, श्री गणेश जी टेलर, श्री सुमित जी अग्रवाल, श्री मांगीलाल जी वैष्णव सहित सभी सहयोगियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ निष्ठा एवं समर्पण से निभाईं। यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ग्राम की सामूहिक श्रद्धा, श्रम और सहभागिता का परिणाम है। “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानम् अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥” भगवान श्री नरसिंह की दिव्य लीला और भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिग रखना चाहिए। होलिका का प्रसंग यह सिखाता है कि अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं — अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन अग्नि हम सभी के जीवन में सत्य, सद्भाव, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।