रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।” भारतीय इतिहास के अमर शहीदों भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के आदर्श वचनों को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी की प्रेरणा से डॉ विकास शर्मा एवं श्री नितिन कुमार शर्मा ने शहीद दिवस के अवसर पर सभागार भवन हनुमान मंदिर झालाना डूंगरी मे दिनांक 23 मार्च को शिविर का आयोजन किया। यह रक्तदान शिविर का आयोजन ऐसे समय किया गया जब राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह चिकित्सालय से जुड़े ब्लड सेंटर को रक्त की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जयपुर जिले से जुड़े युवाओ ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए बड़े उत्साह से रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस मौके पर पधारे सभी वार्ड मेंबर एवं स्थानीय विधायक श्री कालीचरण सराफ जी ने सभी रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया एवं भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर में रक्तदान हेतु प्रण दिलाया। रक्तदान शिविर के आयोजक श्री नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड सेंटर में रक्त की कमी को देखते हुए किया गया। ट्रांसजेंसन डिसिन विशेषज्ञ डॉ विकास शर्मा ने रक्त दान से जुड़ी सभी धारणाओं के बारे में रक्तदाताओं को विस्तार से बताया एवं रक्तदान से रक्तदाता एवं मरीज को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। इस मौके पर डॉक्टर शर्मा ने समाज के सभी वर्गों से सरकारी ब्लड सेंटर में रक्त की कमी को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ब्लड सेंटर में पधारने हेतु आमंत्रित किया। रक्तदान शिविर में सवाई मानसिंह ब्लड सेंटर से पधारे डॉक्टर जितेंद्र बागड़िया,डॉक्टर शाहबाज,अरुण शर्मा,रोहित शर्मा, महेश शर्मा,पवन ढोलीवाल ने तकनीकी सहयोग किया। डॉ विकास शर्मा ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।














