कपासन मे पांच दिवसीय हनुमान प्राकट्य महामहोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया जायेगा।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन 6 मार्च, दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी महाराज के तत्वाधान में पांच दिवसीय हनुमान प्राकट्य महामहोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठानो के साथ भव्य शोभायात्रा, हरिकीर्तन प्रभात फेरी सहित भजन संध्या आयोजित होगी। महामहोत्सव को लेकर राष्ट्रीय महाकाल सेना ने तैयारियां शुरू कर दी।  राष्ट्रीय महाकाल सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता घनश्याम बारेगामा ने बताया कि राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक  दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी महाराज के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव हनुमान प्राकट्य महामहोत्सव के रूप में पांच दिन तक मनाया जायेगा।  महामहोत्सव 30 मार्च को गणपति स्थापना से शुरू होकर 3 अप्रैल शुक्रवार को रात्रि भजन संध्या के साथ संपन्न होगा  30 मार्च को सुबह 9.00 बजे गणपति स्थापना व मंडल पूजा से महामहोत्सव का शुभारंभ होगा। जिसके बाद पांच दिनों तक विविध धार्मिक अनुष्ठान, हवन यज्ञ व अभिषेक होगा  2 अप्रैल को श्री खारी बावड़ी बालाजी के प्राण प्रतिष्ठा और कलश स्थापना व ध्वजा दंड आरोहण विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ होगा। वहीं दोपहर 2.00 बजे भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी जिसमें 108 गांवों की हरि कीर्तन प्रभात फेरियां का समागम होगा। अखाड़ा प्रदर्शन के साथ झाकियां भी शामिल होगी। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 3 अप्रैल शुक्रवार को रात्रि 8.00 बजे बस स्टैंड पर भव्य भजन संध्या आयोजित होगा।  जिसमें प्रसिद्द भजन गायक महावीर सांखला, नरेश प्रजापत, सुरेश गहलोत, राज श्री पुरोहित अपने मुखारविंद से अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी महाराज ने सभी सनातनियों से हनुमान जन्मोत्सव को हनुमान प्राकट्य दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया वहीं आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूरे परिवार के साथ सक्रिय रूप से भागीदार बनकर आनंद लेवे।