रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ डूंगला हनुमान जी के मंदिर पर दिनांक 7 मार्च 2026 सायंकाल 6.30 बजे बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें तहसील प्रचारक के रूप में सवाई लाल तातेड योगेश गोड एवं सुनील का चयन किया गया।
तहसील ग्रामीण प्रचारक महेंद्र सिंह अकोला गढ़ को नियुक्त किया गया। इनकी घोषणा 8 मार्च 2026 को संत सम्मेलन गौशाला चिकारड़ा में की गई तथा तहसील के संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज रहेंगे एवं इस अभियान के एडवोकेट भगवती लाल व्यास गरावला सेवानिवृत अधिकारी के रूप में कैलाश चंद्र शर्मा एवं शिक्षक नरेंद्र सिंह का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में यशपाल एवं शोभा लाल रहेंगे समाज सेवी अशोक गॉड मदन तेली एवं पूनम चंद को नियुक्त किया गया। व सम्मान एवं अभियान की बैठक हनुमान जी के मंदिर डूंगला में आयोजित की गई तथा गाय माता का महत्व एवं महिमा और अभियान की जानकारी प्रदान की गई अंत में 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ ली गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के साथ प्रारंभ की गई तथा बैठक में नगर के 30 से 40 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया।














