रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी भीलवाडा क्षेत्र के कारोई मे स्थित बालाजी प्रांगण में रविवार शाम को
आयोजित विशाल भजन संध्या में भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल,भजन गायिका दीपांशी तिवारी एवं भजन गायक सोनू विश्नोई ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों श्रद्धालु झूम उठे। भजन संध्या का माहौल इतना भक्तिमय रहा कि श्रद्धालु भोर तक भजनों की धुन पर झूमते रहे और पूरे परिसर में जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर खाटूश्यामजी का भव्य एवं मनमोहक दरबार सजाया गया,जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। दरबार की झांकी और साज-सज्जा ने पूरे माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। भजन संध्या में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज़ से आए करीब कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस का आनंद लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला था मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयो एंव पहुँना के रामनारायण अनिल कुमार अजमेरा व नारायण मोदी परिवार आदि ने आगंतुको का स्वागत किया














