रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/चित्तौड़गढ़ -जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल जौहर श्रद्धांजलि समारोह दिनांक 13 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होगा 34 वीं महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में संस्थान के पदाधिकारी द्वारा तीर एवं भाला चला कर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर ,800 मीटर एवं 3000 मी,गोला फेक, भाला फेक, तस्तरी फेक, लंबी कूद तथा महिला वर्ग में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मी गोला फेंक एवं लंबी कूद एवं बालिका वर्ग में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के संयोजक जिला खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर एवं उप संयोजक दलपत सिंह चुंडावत ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2026 को महाराणा भोपाल राजपूत छात्रावास में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग सीनियर एवं जूनियर वर्ग में प्रातः 9:00 बजे आयोजित की जाएगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दिनांक 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में शाम 4:00 बजे घुड़चाल, घुडनृत्य, सुंदरघोड़ा/घोड़ी, रस्साकशी , जोधपुरी साफा बांध प्रतियोगिता एवं बालिका वर्ग में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा । विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, एवं खेल प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान कर प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।














