रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़।अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की युवा शाखा द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन सेक्टर 4 स्थित अटल सभागार उदयपुर में आगामी 15 मार्च 2026 रविवार को आयोजित किया जा रहा हे। युवा सम्मेलन में उपाध्याय डा. गोतम मुनि, प्रवर्तक विजय मुनि, उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि,आगम ज्ञाता वैभव मुनि सहित कई संत और साध्वी जी महाराज साहेब के द्वारा प्रेरणा पाथेय के साथ प्रखर चिंतक डॉ. दिलीप धींग चेन्नई, सहकारिता मंत्री गौतम दक, मंदसौर विधायक विपिन जैन,उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक निंबाहेड़ा अशोक नवलखा, सेवानिवृत आईजी पुलिस प्रसन्न खमेसरा सहित प्रखर चिंतकों का प्रेरणादाई उद्बोधन प्राप्त होगा। संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आई.एम. सेठिया व महामंत्री राकेश मेहता, कोषाध्यक्ष संतोष चोपड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता, महामंत्री कमलेश दुग्गड, कोषाध्यक्ष हेमंत चोपड़ा सहित युवा टीम सदस्य राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देकर राजस्थान मध्यप्रदेश एवं देशभर के प्रमुख स्थानों पर व्यक्तिगत दौरा कर निमंत्रण देकर युवावर्ग को अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संगठन समिति युवा शाखा के महामंत्री कमलेश दुग्गड़ के अनुसार राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी, युवा सलाहकार मनीष दाणी एवं राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष वीरेंद्र मारू आदि ने सम्मेलन स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देकर गुरुवृंद से सम्मेलन की चर्चा कर संघ एकता के अग्रदूत प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर श्री चौथमलजी महाराज के आदर्शों सिद्धांतों व संस्कारों को समाज में जीवंत बनाए रखने के दृष्टिगत कई विशेष धार्मिक सामाजिक प्रस्ताव भी पारित किए जायेंगे और सम्मेलन संघ एकता और गुरु समर्पण को समर्पित होगा।














