रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 13 मार्च। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 5 से 12 अप्रेल को आयोजित होने वाली रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरों पर है। मातेश्वरी सेवा समिति के संयोजक भेरू शर्मा ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर महाराज साहब सहदेव सिंह नारेला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें तैचारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मातेश्वरी सेवा समिति के कार्यकलापों से प्रभावित होकर आजीवन सदस्य बनने वाले व आयोजनों में सहयोग करने वाले पुष्पा बैंगलोज के निदेशक लविश मूंदड़ा का भी स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजन सचिव प्रशांत चौधरी ने आयोजन संबंधित रूपरेखा बताई जिसमें अभी तक गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, राजस्थान की लगभग 12 टीमों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ी भी भाग लेंगे। संयोजक भेरू शर्मा ने बताया कि बड़ी धनराशि के प्राईज वाली जिले की यह पहली प्रतियोगिता साबित होगी। बैठक में शिवनाथ कादेड़ा, पिंटू शर्मा, मुकेश सेन, अमन गौड़ सहित कईं पदाधिकारी मौजूद रहे।














