मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी:-16 मार्च 2026, संत निरंकारी मिशन दिल्ली की ब्रांच बड़ी सादड़ी की ओर से गांव लोहारिया खेड़ा में मासिक सत्संग रात्रि में आयोजित हुई जिसमें युवा प्रचारक भेरूलाल निरंकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन थोड़े समय के लिए मिला है इसकी कोई गारंटी नहीं है यह कब हमारे हिस्से से निकल जाए उन्होंने कहा कि “राम गयो रावण गयो जाका बहू परिवार नानक स्थिर कुछ नहीं सपने जो संसार” समय रहते सचेत हो जाएं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लें आज मानव मुक्ति तो चाहता है परंतु अपनी चतुराई का त्याग नहीं करता है मुक्ति का तरीका सद्गुरु के पास होता है परमपिता परमात्मा ही एक ऐसी सत्ता है जो मुक्त है ऐसे परमात्मा का ज्ञान वर्तमान में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज प्रत्यक्ष रूप से निरंकार (परमात्मा) का ज्ञान करवा कर मुक्ति प्रदान कर रहे हैं सत्संग का संचालन दिनेश कुमार ने किया उक्त जानकारी निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी।