श्री वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर, बाड़ी में ध्वजारोहण महोत्सव चपलोत परिवार द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न।

रिपोटर राकेश कुमावत। कपासन न्यूज/ बाड़ी (निंबाहेड़ा) स्थित श्री वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर में 16 मार्च 2026 को ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्नात्र पूजा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान की भक्ति एवं आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। यह स्नात्र पूजा छोटी सादड़ी स्नात्र पूजा मंडल द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न करवाई गई। बाद में मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सनात्र पूजा भी श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न करवाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में लाभार्थी अशोक कुमार एवं खुशाल चपलोत द्वारा पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की आत्मीय अगवानी की गई तथा सभी का स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर निंबाहेड़ा श्री संघ के पदाधिकारी, विभिन्न समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा परिवारजन व रिश्तेदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंत में आयोजित स्वामी वात्सल्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।