एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा, एकल अभियान के तत्वावधान में एकल श्री हरि रथ का धर्मजागरण,सामाजिक समरसता और संस्कार को बढ़ावा देने हेतु श्रीराम लला आरती , सत्संग और रामायण के प्रसंग LED Screen पर दिखाते हुए गांव गांव में प्रवास हो रहा है। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर ग्राम गादोला के देवनारायण मंदिर पर श्री हरि रथ का पुजन कर स्वागत सत्कार किया। रथ प्रमुख ठकराराम व रथ चालक रघुनाथ का समिति द्वारा उपरना पहनाकर सम्मानित किया। निम्बाहेडा से पधारे विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश और अशोक श्रीमाली ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बौद्धिक उद्बोधन में पंच परिवर्तन के बारे में विचार रखे। इस अवसर पर एकल अभियान अंचल प्रशिक्षण प्रमुख-गोपाल कच्छावा, केली संचप्रमुख व किसान संघ के प्रहलाद उपाध्याय, ग्राम समिति अध्यक्ष सीताराम गायरी, श्रीलालज शर्मा, उदयलाल रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व माताएं उपस्थित हुए।