रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ निकटवर्ती पंडित बाहुल्य गांव धनेतकलां में हर वर्ष की भांति महर्षि गौतम जयंती मनाई गई
स्थानीय पत्रकार पंडित मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव को लेकर हर वर्ष की भांति पूरे गांव में गाजै बाजै के साथ भव्य जुलूस निकाला गया , पूरे गांव में कई प्रमुख चौराहों पर सभी समाज जनों ने मिलकर जुलूस का भव्य स्वागत किया पुष्प वर्षा कर तथा अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रभान सिंह आक्यां ने शिरकत की , मौके पर मौजूद वरिष्ठ जनों ने तथा सभी ग्रामीण जनों ने मिलकर विधायक आख्या का भव्य स्वागत किया और विधायक ने भी इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की इस भव्य आयोजन के दौरान संपूर्ण गांव मौजूद रहा और हर्ष उल्लास के साथ यह सेकुशल संपन्न हुआ














