रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना कस्बे की मदीना मस्जिद में रमजान माह के आखिरी जुम्मे ‘जुमातुल विदा’ की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज पेश इमाम हाफिज नासीर रजा ने अता करवाई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की।इस अवसर पर पेश इमाम ने अपने बयान में ईदुल फितर के मौके पर फितरा अदा करने की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि फितरा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया जाता है, जिससे वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। साथ ही जकात की फज़ीलत बताते हुए उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और इंसानियत के संदेश को अपनाने की अपील की।नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान मस्जिद परिसर में अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला दुसरी ओर ईदुल फितर की नमाज शनिवार प्रात: सवा आठ बजे ऊचां रोड पर स्थित ईदगाह पर अता की जायेगी














