रिपोर्टर: आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मरमी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा के प्रथम दिवस मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम दादूदयाल आश्रम के संत कैलाश महाराज, संत विश्व आत्माराम महाराज एवं कैलाश नाथ महाराज (बानिणा मंडी) के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ आयोजक राजेश कुमार एवं नवीन कुमार जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक राधेश्याम अहीर द्वारा गणपति वंदना से किया गया। इसके पश्चात भजन गायक राजेश पारीक,श्यामलाल सेन, रतनलाल अहीर,शंकर गाडरी, भैरूलाल अहीर,देवजी वैष्णव, श्याम बैरवा,देवीलाल माली, माधुलाल माली,मोहनलाल रेगर, नारायणलाल,शांतिलाल जीनगर,लेहरू बैरवा,थानमल बैरवा,भैरूलाल रावत,हेमराज भील,नंदराम अहीर एवं कालूराम एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।भजन संध्या में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।














